रेलवे ग्रुप डी कट ऑफ कितना जाएगी देखें सेफ स्कोर प्रीवियस ईयर कट ऑफ भी: RRB Group d cut off Kitna Jayegi Safe Score

By: Shiv

On: December 14, 2025

Follow Us:

RRB Group d cut off Kitna Jayegi Safe Score
सभी अपडेट के लिए व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े Join Now
सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े Join Now

RRB Group d cut off Kitna Jayegi Safe Score: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी के सभी उम्मीदवार जो परीक्षा दे चुके हैं और लगातार परीक्षा दे रहे हैं उन्हें सबसे ज्यादा जरूरी है कि इस बार कट ऑफ कितना जाएगी क्योंकि इस बार बहुत ज्यादा कंपटीशन है सिर्फ 32438 पद है लेकिन आवेदन तो एक करोड़ से ज्यादा हुआ है।

और लगभग 90 लाख के आसपास उम्मीदवार जरूर परीक्षा देने वाले हैं तो इस बात की जानकारी आपको होना चाहिए की रेलवे ग्रुप डी कट ऑफ कितना जाएगी 2025 और 26 में कट ऑफ के साथ सब स्कोर कितना होगा या सब कुछ आपको पता होना चाहिए क्योंकि जितना मेहनत और लगन के साथ अपने तैयारी करके परीक्षा दिया है क्या आपका परिणाम इन कट ऑफ को पार कर पाएगा या नहीं यह सबसे ज्यादा जरूरी और चैलेंजिंग सवाल है।

रेलवे ग्रुप डी की 22000 पदों पर नई भर्ती आने वाली है इसका आधिकारिकनोटिफिकेशन यहां पर देख सकते हैं

आपके लिए क्योंकि अब रेलवे में आठवां वेतन आयोग साल 2026 के बाद लग जाएगा तो ग्रुप डी के उम्मीदवार का वेतन भी 45000 से अधिक हो जाएगा इस बात की जानकारी आपको शायद जरूर होगी क्योंकि आठवां वेतन आयोग लगने के बाद सैलरी में इजाफा होने वाला है इसलिए आपको बहुत से महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए अपने रेलवे ग्रुप डी कट ऑफ 2025 और सिलेक्शन के लिए सेफ स्कोर जरूर देखना चाहिए और पिछले साल कट ऑफ क्या थी चलिए विस्तार से जानते हैं जो आपके लिए जरूरी है।

अगर आपका पेपर बेहतर हुआ है तो आपको इस बात की जरूर जानकारी होगी कि आपके उत्तर कुंजी में कितने नंबर आ सकते हैं क्योंकि रेलवे ग्रुप डी उत्तर कुंजी कब आएगी परीक्षा समाप्त होने के 1 महीने के भीतर ग्रुप डी उत्तर कुंजी जरूर देखने को मिलेगी फरवरी 2026 में ।

आरआरबी ग्रुप डी क्या है और कट ऑफ क्यों मायने रखता है?

आरआरबी (रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड) ग्रुप डी परीक्षा भारतीय रेलवे के लेवल-1 पदों के लिए आयोजित की जाती है। इसमें ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, गेटमैन जैसे 32,438 वैकेंसीज (2025 के अनुसार) शामिल हैं। सिलेक्शन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। सीबीटी परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक चलेगी।

अब कट ऑफ की बात करें। कट ऑफ वह न्यूनतम अंक है, जो आपको अगले चरण के लिए क्वालीफाई कराता है। यह 100 अंकों पर आधारित होता है और नॉर्मलाइजेशन (सभी शिफ्ट्स के अंकों को समान बनाने) के बाद तय किया जाता है। अगर आप कट ऑफ से नीचे रह गए, तो भले ही आपका स्कोर अच्छा हो, सिलेक्शन लिस्ट से बाहर हो जाएंगे।

कट ऑफ तय करने वाले फैक्टर: क्या प्रभावित करता है आपके अंकों को?

कट ऑफ कोई फिक्स्ड नंबर नहीं होता; यह कई चीजों पर निर्भर करता है। सबसे बड़ा फैक्टर है वैकेंसीज की संख्या – 2025 में 32,438 पद हैं, जो पिछले सालों से ज्यादा हैं, इसलिए कट ऑफ थोड़ा कम हो सकता है। दूसरा, परीक्षा की डिफिकल्टी लेवल: अगर पेपर आसान हुआ, तो कट ऑफ ऊंचा चढ़ जाता है। तीसरा, उम्मीदवारों की संख्या: ज्यादा कॉम्पिटिशन मतलब ऊंचा कट ऑफ। इसके अलावा, कैटेगरी रिजर्वेशन (जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी) और रीजन (जैसे अहमदाबाद, चेन्नई) भी असर डालते हैं।

उदाहरण के लिए, न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स जनरल/ईडब्ल्यूएस के लिए 40%, ओबीसी/एससी के लिए 30% और एसटी के लिए 25% हैं। लेकिन वास्तविक कट ऑफ इससे ऊपर होता है।

RRB Group d cut off Kitna Jayegi Safe Score

2025 का ऑफिशियल कट ऑफ रिजल्ट के साथ ही जारी होगा, लेकिन पिछले ट्रेंड्स से अनुमान लगाया जा सकता है। जनरल कैटेगरी के लिए अपेक्षित कट ऑफ 60-80 अंक है। यह रीजन-वाइज वैरी करता है। नीचे एक टेबल में 2022 के कट ऑफ ट्रेंड्स दिए हैं (कुछ प्रमुख रीजन के लिए), जो 2025 के लिए गाइड साबित होंगे:

यहां पर पिछले ग्रुप डी भर्ती की कट ऑफ दिखाई गई है जो आपके लिए आईना होगा कि जो हाल 2025 और 26 में जो परीक्षा हो रही है उसमें कट ऑफ कम से कम 5 नंबर अधिक होने वाली है प्रत्येक जोन में क्योंकि आपको पता होगा कंपटीशन इस बार ज्यादा है पदों की संख्या कम है.

RRB Group d cut off 2025 (Expected)

RRB जोन (Zone)UR (अनारक्षित)OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग)SC (अनुसूचित जाति)ST (अनुसूचित जनजाति)
अहमदाबाद (Ahmedabad)76.8671.7765.8562.27
अजमेर (Ajmer)78.7375.1067.1365.62
प्रयागराज
(Prayagraj)
79.5774.7867.9255.12
बेंगलुरु (Bengaluru)67.0161.6054.6553.78
भोपाल (Bhopal)80.0375.7568.3463.61
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)78.8675.5265.8263.85
बिलासपुर (Bilaspur)75.2271.0760.0057.73
चेन्नई (Chennai)76.5373.6366.3060.32
गोरखपुर (Gorakhpur)78.9174.2765.9259.34
गुवाहाटी (Guwahati)82.0177.2272.3962.04
कोलकाता (Kolkata)85.3576.6676.5060.47
मुंबई (Mumbai)72.9668.0863.8857.59
पटना (Patna)82.0077.9966.6465.10
रांची (Ranchi)81.3076.4467.4363.07
सिकंदराबाद (Secunderabad)74.7970.6964.9863.21
मालदा (Malda)71.6366.7753.7153.31

रेलवे ग्रुप डी पिछले वर्ष की कट ऑफ देखें

RRB ज़ोन का नामUR (अनारक्षित)OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग)SC (अनुसूचित जाति)ST (अनुसूचित जनजाति)
अहमदाबाद (Ahmedabad)71.8666.7760.8557.27
अजमेर (Ajmer)73.7370.1062.1360.62
प्रयागराज
(Prayagraj)
74.5769.7862.9250.12
बेंगलुरु (Bengaluru)62.0156.6049.6548.78
भोपाल (Bhopal)75.0370.7563.3458.61
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)73.8670.5260.8258.85
बिलासपुर (Bilaspur)70.2266.0755.0052.73
चेन्नई (Chennai)71.5368.6361.3055.32
गोरखपुर (Gorakhpur)73.9169.2760.9254.34
गुवाहाटी (Guwahati)77.0172.2267.3957.04
कोलकाता (Kolkata)80.3571.6671.5055.47
मुंबई (Mumbai)67.9663.0858.8852.59
पटना (Patna)77.0072.9961.6460.10
रांची (Ranchi)76.3071.4462.4358.07
सिकंदराबाद (Secunderabad)69.7965.6959.9858.21
मालदा (Malda)66.6361.7748.7148.31

मेरा नाम Shiv है मैं पिछले दो वर्षों से यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी है जिसके माध्यम से यूपी बोर्ड 10th 12th विद्यार्थी अपने माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश जिसे "उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन" बोर्ड भी कहा जाता है उसकी समस्त जानकारीइस upmsp25.com के माध्यम से देने वाले है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
error: Content is protected !!