Bihar ANM Cut Off Marks 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाली लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर है! स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) बिहार ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत 5006 पदों पर ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ (ANM) की भर्ती के लिए सभी उत्तर कुंजी और कट ऑफ चेक करें है।
यह भर्ती ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए है, जहां ANM का रोल महिलाओं और बच्चों की सेहत की देखभाल में सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर आप ANM ट्रेनिंग पूरी कर चुकी हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। लेकिन सबसे ज्यादा चिंता की बात है – कटऑफ मार्क्स क्या होंगे? इस आर्टिकल में हम आपको 2025 की भर्ती की पूरी डिटेल्स, कटऑफ की उम्मीद, कितना करें और सिलेक्शन कितने नंबर पर होने की पूरी उम्मीद है तुरंत चेक करें।
आपको पता है बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन के द्वारा उत्तर कुंजी जारी किया जाएगा और स्कोर कार्ड भी वहीं से पता चल जाएगा उसके साथ आपको सबसे पहले कट ऑफ जरूर चेक करना है क्योंकि आपके कितने नंबर बन रहे हैं क्या आपका सिलेक्शन की उम्मीद है यह सब कुछ स्कोर कार्ड और कट ऑफ पर निर्भर करता है क्योंकि सीटों की संख्या इस बार ठीक-ठाकहै।
Bihar ANM भर्ती के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु
बिहार में स्वास्थ्य विभाग में ANM की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है। ये 5006 पद HSC, RBSK और NUHM जैसे प्रोग्राम्स के तहत भरे जाएंगे। ANM बनकर आप गांव-गांव में मातृत्व स्वास्थ्य, बच्चे की देखभाल, टीकाकरण और परिवार नियोजन जैसी सेवाएं दे सकती हैं। CBT परीक्षा 17 से 19 दिसंबर 2025 को हो चुकी है। अब रिजल्ट और कटऑफ का इंतजार है।
परीक्षा पैटर्न और क्वालीफाइंग मार्क्स
परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) थी, जिसमें 60 MCQ प्रश्न थे।
न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स (पास होने के लिए जरूरी):
- जनरल: 40%
- BC: 36.5%
- EBC: 34%
- SC/ST/महिला/दिव्यांग: 32%
ये सिर्फ पास होने के लिए हैं। असली कटऑफ इससे ज्यादा होगी, क्योंकि फाइनल मेरिट लिस्ट में 5006 पदों के लिए टॉप कैंडिडेट्स ही सेलेक्ट होंगे।
Bihar ANM Cut Off Marks 2025
अभी तक ऑफिशियल कटऑफ नहीं आई है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स और इस बार की वैकेंसी के आधार पर एक्सपर्ट्स की अनुमानित कटऑफ इस प्रकार है।
| कैटेगरी | Bihar ANM Cut Off Marks 2025 अनुमानित (CBT मार्क्स) | पिछली बार (2022-23) कटऑफ |
|---|---|---|
| जनरल | 40-52 | 48-50 |
| OBC | 38-48 | 45-47 |
| EBC | 27-46 | 43-45 |
| SC | 35-44 | 40-42 |
| ST | 32-42 | 38-40 |
| महिला (सभी कैटेगरी में रिलैक्सेशन) | 2-3 अंक कम | 2-4 अंक कम |
नोट: ये सिर्फ अनुमान हैं। ज्यादा वैकेंसी (5006) होने से कटऑफ पिछले साल से थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन अच्छी तैयारी वाली कैंडिडेट्स के कारण कॉम्पिटिशन हाई है। अगर आपका स्कोर 45+ है, तो चांस मजबूत हैं।
कटऑफ पर असर डालने वाले फैक्टर्स
- परीक्षा की कठिनाई: अगर पेपर आसान रहा, तो कटऑफ ऊपर जाएगी।
- उम्मीदवारों की संख्या: लाखों आवेदन आए हैं, इसलिए कॉम्पिटिशन टफ।
- वर्क एक्सपीरियंस: 5 साल से ज्यादा एक्सपीरियंस वाली को एक्स्ट्रा मार्क्स मिलेंगे।
- नॉर्मलाइजेशन: मल्टीपल शिफ्ट्स में होने से स्कोर नॉर्मलाइज होंगे।
रिजल्ट और कटऑफ कैसे चेक करें?
रिजल्ट shs.bihar.gov.in या btsc.bihar.gov.in पर आएगा। लॉगिन करके अपना स्कोर देखें। कटऑफ PDF में कैटेगरी-वाइज जारी होगी। मेरिट लिस्ट में रोल नंबर और नाम होंगे।

